फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी से कुछ दूर स्थित दुकान का चोरों ने शटर तोड़ा

विज्ञापन
सिकंदरपुर पुलिस चौकी जलालीपुर रोड मोबाइल के दुकान का शटर का ताला तोड़कर चोरों द्वारा चोरी का प्र? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
नवानगर। सिकंदरपुर-जलालीपुर मुख्य बाजार मार्ग के पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित मोबाइल सेंटर की दुकान का शटर शनिवार की रात चोरों ने तोड़ दिया। इस दौरान शटर टूटने की आवाज सुन मकान मालिक की नींद खुल गई और बाहर निकला तो चोर भाग निकले। वहीं, दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को विपरीत दिशा में घुमा देने से चोरों के भागने का पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। संयोग अच्छा रहा कि मकान मालिक के जग जाने के कारण चोरी होने से बच गई। दुकान संचालक रंजीत वर्मा द्वारा सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर स्थित अमित मोबाइल सेंटर के नाम से रंजीत वर्मा की दुकान है। शनिवार की शाम दुकान बंद कर पीछे स्थित घर में दुकानदार सो रहे था। इसी बीच चोरों ने चोरी की नियत से दुकान का शटर तोड़ दिया। दुकान के पीछे ही मकान होने के कारण आवाज सुनकर मकान मालिक का परिवार जाग गया और बाहर आया। परिजनों के आने की आहट पाकर चोर भाग निकले। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे पर नजर पड़ने पर पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को दूसरी तरफ घुमा दिया था लेकिन उनके भागने की तस्वीर कैद हो गई। दुकान संचालक रंजीत वर्मा द्वारा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें