बलिया। शहर की आधी आबादी को बीमारियों से बचाने और सार्वजनिक स्थलों पर सेनेटरी पैड आसानी से उपलब्ध कराने की पहल नगर पालिका प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है। इसके लिए नगर पालिका परिषद की छह स्थानों पर सेनेटरी पैड एटीएम लगाए गए है, जहां मशीन में 10 रुपए डालने पर 3 पैड अपने आप बाहर आ जाते है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा का कहना है, सेनेटरी पैड के लिए गुलाब देवी महिला महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कालेज, चौक शहीद पार्क, विशुनीपुर स्थित सब्जी मंडी, रोडवेज परिसर और रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित शौचालयों में एटीएम मशीन लगाई गई है। नपा कर्मी समय-समय पर इन मशीनों में सेनेटरी पैड डालते है ताकि छात्राएं और महिलाएं उसे ले सकें। बस महिला को मशीन में 10 रुपए डालने होते है प्रतिउत्तर में मशीन तीन पैड दे देती है। इसे कोई भी महिला ले सकती है। इतना ही नहीं यहां गंदे पैड को नष्ट करने का भी इंतजाम भी नगर पालिका की ओर से किया गया है। अधिशासी अधिकारी की मानें तो यह पहल युवतियों, महिलाओं और छात्राओं को बीमारियों से बचाने और सेनेटरी पैड आसानी से उपलब्ध कराने के उदेश्य से शासन के निर्देश की गई है। इससे लड़कियों और महिलाओं को स्वास्थ्य और शहर में स्वच्छता रखने मदद मिलेगी।
---
सेनेटरी पैड की गुणवत्ता पर जोर
नगर पालिका की ओर से एटीएम के जरिए उपलब्ध कराया जाना वाला सेनेटरी पैड कॉटन से निर्मित व कम्फर्टेबल होता है। पैड इको फ्रेंडली और यह वातावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाता है। शहर के स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर एटीएम मशीन से दिए जाने वाले पैड की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यह कोर्न स्टार्च से निर्मित लीक प्रूफ होता है।
---------