फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब और बीयर की दुकानों पर हुई जमकर ओवररेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शराब की दुकानों पर कैशलेस व्यवस्था को लेकर स्वैप मशीन लगाने का दावा ओवररेटिंग के खेल के चलते परवान चढ़ता नहीं दिख रहा है। शहर की किसी भी दुकान पर शराब कारोबारियों ने स्वैप मशीन की व्यवस्था नहीं की है। कुछ दुकानों पर आबकारी विभाग की औचक जांच को लेकर मशीन रख भी ली हैं तो उसे काउंटर पर नहीं रख रहे हैं। प्रदेश सरकार ने कैशलेस व्यवस्था को अमली जामा पहनाने के लिए अनुबंध की शर्त में स्वैप मशीनों को अनिवार्य किया गया था। इसके पीछे मंशा ओवररेटिंग पर लगाम लगाना भी था। लेकिन इससे इतर स्टेशन चौक क्षेत्र में अंग्रेजी शराब और बियर की दुकानों पर खूब ओवररेटिंग हो रही है।
विज्ञापन

होली के मद्देनजर त्योहार पर ओक्डेनगंज और जीरा बस्ती में स्थित बीयर और स्टेशन टाउन हाल रोड, कासिम बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकानों पर जमकर ओवररेटिंग का खेल चला। चूंकि जिले में होली का त्योहार 19 मार्च को मनाया गया। जबकि जिला प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर 18 मार्च को ही मदिरा, बीयर व भांग की अनुबंधित दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था। दरअसल, नई नीति के तहत शराब की दुकानें दिन में 12 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुलनी हैं। लेकिन कई अंग्रेजी और बियर की दुकानें कैश मिलान का बहाना कर 10.30 तक खुल रही हैं। इस दौरान ग्राहकों से 20 से 30 रुपये तक अतिरिक्त वसूली की जा रही है। आबकारी विभाग के जिम्मेदारों को फोन कर तमाम लोग शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ओक्डेनंज चौराहा के पास एक बीयर की दुकान में तो खुलेआम यह खेल चल रहा है।
तीन करोड़ की शराब गटक गए लोग
इस बार होली त्योहार पर जनपदवासी तीन करोड़ की शराब गटक गए है। शराब की बढ़ी बिक्री विभाग को राजस्व लाभ भी हुआ है। जानकार इसे जिले में होली दो दिन होने को कारण मान रहे हैं। होली के एक दिन पूर्व 17 मार्च को सुबह से देर रात तक शराब की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। इससे कई दुकानों पर अंग्रेजी ब्रांडेड शराब का स्टॉक जल्द ही खत्म हो गया। लोग एक दुकान से दूसरी दुकान पर दौड़ते नजर आए। शनिवार को जब दोपहर दो बजे दुकानें खुलीं तो लोगों को बचे हुए माल से काम चलाना पड़ा। गोदाम पर माल उठान के लिए दुकानदारों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

ओवर रेटिंग की जानकारी नहीं थी। अब जानकारी हुई है तो जांच कराकर दोषी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही 10 बजे के बाद खुलने वाली दुकानों की जांच कराई जाएगी। ओवररेटिंग किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

अनुपम राजन, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें