फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: उत्सर्ग का ब्रेक हुआ जाम, धुआं और आग की लपटें देख मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
डाउन उत्सर्ग एक्सप्रेस के नारायणगढ़ गांव से आगे बढ़ते ही ट्रेन के पहियों से धुंआ व आग की लपटें निकलने लगी, जिससे भयभीत यात्री शोर मचाने लगे और चेन पुलिंग करके गाड़ी को रोका। मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने आग बुझाई, पहियों को ठीक किया तब ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

घटना बलिया-छपरा रेलखंड के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास की है, जहां शुक्रवार को डाउन उत्सर्ग एक्सप्रेस के एसी कोच के बगल के एस-6 कोच के पहियों से धुंआ व आग की लपटें निकलते देख यात्रियों ने हो-हल्ला मचाया। चेनपुलिंग करके ट्रेन को रोका। आग बुझाने व पहियों को ठीक करने में करीब आधा घंटा का समय लगा। तब तक ट्रेन आउटर सिंग्नल के निकट खड़ी रही। एसी बोगी के अटेंडेंट/सुपरवाइजर विश्राम दुबे ने बताया कि एसी के बगल वाले बोगी एस-6 के पहियों से धुआं व आग की लपटें निकल रही थी। गाड़ी रोक कर इसकी सूचना ड्राइवर व गार्ड को दी गई। वहीं, ट्रेन में सवार एसीसीआई मधुबन सिंह ने बताया कि पहियों का ब्रेक जाम हो जाने से कभी-कभी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें