फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रोजगार के अवसरों की कमी नहीं, कौशल बढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। श्रीमुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डाॅ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं के लिए काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल तथा इमारिटस लर्निंग मुंबई के संयुक्त तत्वाधान में कॅरिअर गाइडेंस प्लेसमेंट ड्राइव सेमिनार का आयोजन बुधवार को किया गया। युवाओं को कौशल बढ़ाने पार जोर दिया गया।
विज्ञापन

कॅरिअर गाइडेंस सेमिनार में वाणिज्य संकाय के बीकॉम एवं एमकॉम के अंतिम वर्ष के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुईं। प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रो. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में छात्र-छात्राओं हेतु रोजगार के अवसरों की कमी नहीं है, वे अपने को ट्रेंड एवं स्किल्ड बना कर बहुत से क्षेत्रों में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। जॉब सीकर के बजाए जॉब प्रोवाइडर भी बन सकते हैं। सत्य प्रकाश सिंह ने विस्तार से ईटी, बैंकिंग व अन्य प्राइवेट इंडस्ट्रीज में उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उत्कर्ष सोनी, सत्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें