फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े प्रधानाध्यापक से चेन, पर्स और मोबाइल की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गौरी के बीच स्थित पुलिया के समीप मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब विद्यालय जा रहे कंपोजिट विद्यालय प्रसादपुर के प्रधानाध्यापक को असलहा सटाकर तीन युवकों ने सोने की चेन, पर्स, मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की बस्ती बुजुर्ग निवासी प्रेमचंद गुप्ता कंपोजिट विद्यालय प्रसादपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। वह मंगलवार की सुबह अपनी बाइक से विद्यालय जा रहे थे। वह जैसे ही प्रसादपुर गौरी के बीच में पुलिया के समीप पहुंचे थे कि पहले से मुंह बांधे तीन युवक उनके बाइक को रोककर असलहे के बल पर सोने की चेन, पर्स, मोबाइल व बाइक की चाबी छीन फरार हो गए। पीड़ित ने दूसरे के मोबाइल से अपने घरवालों को सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रोहन राकेश सिंह घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी। कहा कि डरा धमका कर मोबाइल, पर्स छीना गया है। जिसके लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें