बलिया। रसड़ा थाना के संवरा चट्टी पर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के लाॅकर से 21.58 लाख चोरी होने के मामले का खुलासा छह दिन बाद भी नहीं हो सका।
बैंक मुख्यालय ने शाखा प्रबंधक को हटा दिया है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है। पुलिस टीम पूर्व शाखा प्रबंधक व कैशियर को हिरासत में लेकर मामले के खुलासे में लगी है। पूछताछ में दोनों एक-दूसरे पर लॉकर से पैसा चोरी का आरोप लगा रहे हैं।
संवरा चट्टी पर निजी भवन में संचालित बड़ौदा यूपी बैंक लाकर से 28 जनवरी को 21.58 लाख रुपये गायब होने के बाद बैंकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया। इस बाबत सीओ फहीम कुरैशी ने बताया कि दोनों बैंककर्मियों से पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगा है, जल्द ही मामले की खुलासा किया जाएगा।