फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युतकर्मी से गाली गलौज व मारपीट करना युवक को पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। शनिवार को विद्युत सब स्टेशन सुखपुरा के कैश काउंटर में घुसकर विद्युत कर्मी से मारपीट व गालीगलौज करने के आरोप में सुखपुरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

धर्मात्मा निवासी कसौंडर सब स्टेशन सुखपुरा पर कार्यरत है। शनिवार को सुल्तानपुर निवासी विशाल सिंह ने दोस्तों के साथ घुसकर विद्युत कर्मचारी धर्मात्मा से गाली गलौज के साथ मारपीट करने लगा। धर्मात्मा के चिल्लाने पर निविदा कर्मी अशोक यादव व राजाराम शर्मा कंट्रोल रूम से कैश काउंटर रूम में पहुंचकर धर्मात्मा को युवकों के चंगुल से छुड़ाया। धर्मात्मा ने सुखपुरा थाने में दिए गए लिखित तहरीर में विशाल सिंह व उनके साथियों पर मारपीट करने, गाली गलौज करने व जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इसको संज्ञान में लेकर पुलिस ने रविवार को एक नामजद व एक अज्ञात पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त विशाल सिंह को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें