फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगा युवक ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सागरपाली के आदर्श नगर निवासी मुकेश कुमार 30 पुत्र स्व. अनिल सिंह ने पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

घर में मौजूद सदस्यों का कहना है कि मुकेश कुछ दिनों पहले गुजरात से अपने घर आया हुआ था। रविवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। जब सुबह नहीं उठा तो चाय लेकर जगाने गई गई चचेरी छोटी बहन ने दरवाजा खुलवाया काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद मुकेश के चचेरे भाईयों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि मुकेश गमछे के सहारे पंखे से लटक कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है। आनन-फानन में उसके शव को पंखे से उतारा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। बताया जाता है कि मुकेश के परिवार में विधवा मां के साथ दो बहने हैं जिसमें एक बहन की शादी हो गई है। वर्तमान में उसकी मां अपनी छोटी बेटी के साथ बड़ी बेटी की ससुराल में है। मुकेश अकेले ही घर पर था।
इस बाबत क्षेत्राधिकारी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। मामले की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें