फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पना सिंह ने पाए 96 फीसदी अंक, बनी टॉपर

Sun, 15 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
इंटरमी‌डिएट में अल्‍पना ने मारी बाजी
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की परीक्ष्‍ाा में भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। जिले में अल्‍पना सिंह 96 फीसदी अंक पाकर प्रथ्‍ाम स्‍थान पर हैं।  इस साल जिले में इंटरमीडिएट के 78.6 फीसदी बच्चों ने सफलता अर्जित की है।
विज्ञापन


 प्रथम स्थान पर गंगा भईया बालिका इंटर कालेज टघरौली आमघाट की छात्रा अल्पना सिंह ने सर्वाधिक 96 फीसदी अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  दूसरे पर तिलेश्चवरी देवी इंटर कालेज गौरा पतोई के रविशंकर प्रजापति एवं वंदना यादव 92.6 फीसदी रही। वहीं तीसरे स्थान पर इसी कालेज की अनामिका सिंह 95.4 फीसदी पाकर रही।

इसके अलावा तिलेश्वरी देवी इंटर कालेज के गौरा पतोई की छात्रा अंजलि यादव एवं शालिनी मौर्य चौथे स्थान पर रही। महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर काजीपुरा की आकांक्षा सिंह 94 फीसदी पाकर पांचवें स्थान पर रही। वहीं कृषि विद्यालय की खुशबू सिंह 93.6 पाकर छठवें स्थान पर रही।
विज्ञापन


इसी विद्यालय की जाह्नवी सिंह एवं अमीषा पाठक 93.4 पाकर सातवें स्थान रही। 93.2 फीसदी पाकर महिमा श्रीवास्तव आठवीं स्थान पर रही। गंगा भैया बालिका इंटर कालेज टघरौली आमघाट की अनीता पांडेय एवं अनामिका दूबे नौवें स्थान पर रही। महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर की छात्रा मानसी सिंह एवं इंटर कालेज हरिपुर की छात्रा अंकिता उपाध्याय 91 प्रतिशत पाकर दसवें स्थान पर रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें