रविवार को दोपहर 12 बजे हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। इस बार जिले में हाईस्कूल के 73.79 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। महर्षि वाल्मीकि विद्यामंदिर की छात्रा अंजली गुप्त 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉपर बनी हैं। इसी विद्यालय की अंकिता मिश्रा और अर्चना यादव 92.6 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। उधर परिणाम घोषित होते ही सफल परीक्षार्थी और उनके घरवाले खुशी से झूम उठे। पहली बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में बैठने वाले सफल परीक्षार्थियों की खुशी देखते ही बन रही थी।
हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम घोषित होनें के बाद हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी। जिले में महर्षि वाल्मीकि विद्यामंदिर की ही अर्चिता सिंह 92.16 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही। साक्षी राय 92 फीसदी अंक पाकर चौथे स्थान पर रहीं। प्रीतिलता और स्मिता सिंह ने 91.83 फीसदी अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर कब्जा जमाया। आकांक्षा राय ने 91.66 फीसदी अंक पाया और छठें स्थान पर रहीं।
प्रियंका सिंह और विशाल ने 91.50 अंक प्राप्त किया, दोनों सातवें स्थान पर रहे। प्रज्ञा राय एवं श्वेता ओझा 91.33 अंक प्राप्त कर आठवें स्थान पर रही। मानसी त्रिपाठी 91.16 अंक प्राप्त कर नौवें स्थान पर रहीं। जबकि शेजल, नेहा ओझा और शिवांगी 91 फीसदी पाकर दसवीं स्थान पर रहीं।