फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तीसरी आंख’ की निगहबानी

Wed, 08 Mar 2017 10:46 PM IST
ballia
विज्ञापन
बैरिकेडिंग करते कर्मचारी। - फोटो : ballia
विज्ञापन
जिले में मतगणना की निगहबानी तीसरी आंख करेगी। वहीं ईवीएम लाने और ले जाने वाले रास्ते पर भी सीसी टीवी कैमरे लगे रहेंगे। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा पंडाल के अंदर की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

मतगणना को लेकर आयोग के निर्देश पर तैयारी तेज हो गई है। मतगणना में पूरी पारदर्शिता रहे इसके लिए तरह-तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी की मानें तो मतगणना पंडाल में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा के पंडाल में कम से कम दो सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। एक कैमरे की नजर जहां 14 टेबलों पर हो रही मतगणना के साथ ही आरओ तथा एआरओ टेबल पर होगी वहीं दूसरे कैमरे की नजर ईवीएम ले आने व ले जाने के लिए बने गैंगवे पर रहेगी।हालांकि इसकी तैयारी अभी चल रही है जरुरत पड़ने पर इसकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक टेबल पर अर्द्धसैनिक बल के सुरक्षाकर्मी भी रहेंगे ताकि किसी तरह के विवाद होने की स्थिति में मामले को संभाला जा सकें। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा के मतगणना पंडाल के अंदर से लेकर बाहर तक की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मतगणना स्थल पर बगैर प्रशासन की अनुमति के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। मतगणना पंडालों के आसपास केन्द्रीय सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे। मतगणना को लेकर मंडी परिसर में तैयारियां जोरों पर है। अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा भी ले रहे हैं। बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें