फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के दरवाजे से चोर उठा ले गए मसूर की बोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मझौवां। हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवां गांव में बीती रात चोरों ने एक किसान की खून पसीने की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने इस संदर्भ में थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

मझौवां निवासी किसान ओमप्रकाश गुप्ता के बरामदे में मसूर की बोरी रखी थी। किसान की मानें तो करीब चार क्विंटल मसूर था। रात में चोरों ने मसूर से भरी बोरी चुरा ले गए। पीड़ित परिवार को इसकी जानकारी सुबह हुई तो उन्होंने देखा कि बरामदे में मसूर की रखी बोरी बिखरी पड़ी है। उन्होंने बताया कि बोरी को घसीटते हुये ले जाया गया है। पीड़ित ने सुबह थाने में तहरीर दे दी है। एसओ हल्दी का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें