फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान पहुंचा 40 डिग्री, लोग हो रहे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पिछले कई दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है और उमसभरी गर्मी हो रही है। पुरवा हवा भी चल रहा है। इसको लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। सुबह में कभी कभी आसमान में बादल व पुरवा हवा को लेकर किसान चिंतित हो उठते हैं। अधिकतम तापमान 40 तक पहुंचने के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

दोपहर में काफी तेज धूप व पुरवा हवाएं चल रही हैं। हालांकि पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पुरवा हवा के कारण मौसम पूरे दिन धुंध की तरह रह रहा है। दोपहर में तीखी धूप के बीच पुरवा हवा चलने से लोग पसीने से तर बतर हो जा रहे हैं। मौसम में इस तरह के बदलाव से किसान काफी चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि पुरवा हवा के चलते मौसम बिगड़ सकता है। इन दिनों रबी फसलों की कटाई व मड़ाई का कार्य चल रहा है। अगर मौसम बिगड़ा तो किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों का कहना है कि चैत माह में धूप के साथ पछुवा हवा आवश्यक होता है ताकि फसलों की मड़ाई में आसानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें