फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी की कोशिश, विरोध पर पूरे परिवार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने पूरे परिवार की पिटाई की। शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि फेफना थाने की पुलिस भी कार्रवाई करने में हीलाहवाली कर रही है। मामले में कमजोर धारा लगाकर आरोपियों को बचाने में लगी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी ने उल्लेख किया है कि ार दिन पहले रात को गांव के ही कुछ लोग उसके घर में घुसकर छेड़खानी करने लगे। चिल्लाने पर जब उसकी मां और भाई जग गए। उसके बाद वे वहां से चले गए लेकिन बाद में 10-12 की संख्या में लोग घर में घुस आए। उसको, उसकी मां, भाई और पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर चोट होने के कारण उसे दो दिनों तक वाराणसी बीएचयू में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने उसके छोटे भाई से अपने हिसाब से तहरीर लिखवाई। कमजोर धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही हैं। कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए विवश होगी। इस बाबत फेफना थानाध्यक्ष सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि जिस पीड़िता द्वारा आरोप लगाया जा रहा है,उसके परिवार के सदस्य अपने पड़ोसी को एक सप्ताह पहले गंभीर रूप से पीट दिया था। जिसमें इन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें