फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसरुफ की टीम ने अहिरुपुर को हराया

Sat, 10 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कसेसर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में स्व. शारदा चैलेंजर ट्राफी का फाइनल मैच मां स्पोर्टिंग क्लब विसरुफ तथा सुपर स्टार एक्शन क्लब अहिरुपुर के बीच खेला गया। जिसमें विसरुफ की टीम ने पांच विकेट से हराकर मैच पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन



मैच का शुभारंभ बेल्थरारोड नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश कुमार तथा संयोजक कल्पनाथ आईटीआई के डायरेक्टर अविनाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सुपर स्टार एक्शन क्लब अहिरुपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवरों में पूरे विकेट खोकर 103 का स्कोर खड़ा किया। जिसमें विनय सर्वाधिक 42 रनों का योगदान दिया।


जवाब में खेलने उतरी मां स्पोर्टिंग क्लब विसरुफ की टीम के खिलाड़ियों ने 12 ओवर दो गेंद में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली। जिसमें दीपक तथा अमित ने 40 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। इस प्रकार विसरुफ की टीम ने अहिरुपुर को पांच विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


मैन आफ द सिरीज विनय यादव मैन आफ मैच पुरस्कार सोनू को दिया। विशिष्ट अतिथि बेल्थरारोड के पुत्र सुधीर पासवान तथा बैरिया विधायक के पुत्र विनय प्रकाश अंचन ने विजेता तथा उपविजेता टीम को ट्राफी दिया। इस मौके पर चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने कहा कि खेल को खेल के भावना से खेलना चाहिए। संयोजक अविनाश सिंह तथा अध्यक्ष संदेश यादव ने सहयोग करने वालों के प्रति आभार प्रकट किया। कमेंटी  बृजेश यादव व रामविलास, अंपायर राजेश यादव व रामायण प्रसाद की भूमिका सराहनीय रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें