फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खोली जलनिकासी की हवाहवाई व्यवस्था की पोल

विज्ञापन
नगर के सब्जी मंडी स्थित कालोनी में लोग अपने घरों तक जाने के लिए लगाए टीन शेड। संवाद - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जनपद में मंगलवार को हल्की बारिश हुई है। इसके बावजूद शहर के कई मोहल्ले में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सोमवार को भी झमाझम बारिश हुई। इससे जलभराव वाले क्षेत्रों में दिक्कत बढ़ गई। जलभराव के कारण लोगों को लकड़ी के चह और नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इन इलाकों में पेयजल की भी दिक्कत हो रही है। दूषित पानी आने के कारण बाहर से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शहर के श्रीराम विहार कालोनी, वेयर हाउस परिसर, मंडी कालोनी, शिवविहार कालोनी में आज भी बारिश का पानी लगा हुआ है। शिवविहार कालोनीवासियों को तो नाव के सहारे ही अपने घरों तक आवागमन करना पड़ रहा है। मंडी के आगे घरों तक पहुंचने के लिए लकड़ी का चह बनाया गया है। इसी के सहारे लोग अपने घरों तक पहुंच रहे हैं। काफी दिनों से पानी जमा होने के कारण इस पर काई जम गई हैं। पानी से उठने वाले दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इन परिस्थितियों में भी प्रशासन की उन्हें कोई मदद नहीं मिल पा रही है। लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। घर का कोई भी सामान लाने के लिए बाहर निकलने को लोगों को कई बार सोचना पड़ रहा है।
नालों का निर्माण अधूरा, कागजों में बन रहे प्रस्ताव
बलिया। शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए करोड़ों की लागत से नालों को निर्माण कराया जा रहा है। नाला निर्माण की धीमी गति के कारण इसका खामियाजा नागरिकों को उठाना पड़ रहा है। पिछले दिनों सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के निर्देश पर नगर पालिका परिषद बलिया की ओर से 20 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। सांसद और ईओ ने दावे तो बड़े किए थे लेकिन यह प्रस्ताव भी घोषणाओं तक सिमट के रह गए। ईओ दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि जलनिकासी के लिए प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें