फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: दयाशंकर सिंह को मंत्री बनने की अग्रिम बधाई देने वाले दरोगा को मिला थाना, चुनाव के दौरान हुए थे लाइन हाजिर

Sat, 16 Apr 2022 11:36 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

 चुनाव के दौरान बलिया विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं भाजपा नेता दयाशंकर सिंह को मंत्री बनने की अग्रिम बधाई देने वाले हैं दरोगा राजकुमार सिंह को बांसडीह रोड थाने की कमान दी गई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया पुलिस अधीक्षक ने दो निरीक्षक व दो उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। चुनाव के दौरान बलिया विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं भाजपा नेता दयाशंकर सिंह को मंत्री बनने की अग्रिम बधाई देने वाले हैं दरोगा राजकुमार सिंह को बांसडीह रोड थाने की कमान दी गई है।

विज्ञापन


बांसडीह रोड थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र को सहतवार थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार को प्रभारी निरीक्षक पकड़ी बनाया गया है। फेफना थाने में तैनात उप निरीक्षक राजकुमार सिंह को बांसडीह रोड थानाध्यक्ष तथा पकड़ी थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह को दोकटी थाने की कमान सौंपी है।

वहीं हल्दी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी का स्थानांतरण मऊ, बैरिया के थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह का स्थानांतरण आजमगढ़, उभांव थानाध्यक्ष अविनाश सिंह का स्थानांतरण सोनभद्र तथा नगरा थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे का स्थानांतरण आजमगढ़ हुआ है। चुनाव के दौरान बधाई का वीडियो वायरल होने पर राजकुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया था। बाद में उन्हें फेफना थाने भेजा गया था। अब एक बार फिर उनको थाने की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें