फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी ने देखी गुणवत्ता

Wed, 14 Dec 2016 11:54 PM IST
ballia
विज्ञापन
छात्रावास का निरीक्षण करते जिला विकलांग जन विकास अधिकारी कृष्णकांत राय - फोटो : ballia
विज्ञापन
 शासन के निर्देश पर विकलांग जन विकास विभाग लखनऊ द्वारा हनुमान गंज के  दुमदुमा में विकलांगों के लिए करोड़ों रुपए की लागत से समेकित विद्यालय  एवं छात्रावास बनाया जा रहा है। मंगलवार को जिला विकलांग जन विकास अधिकारी कृष्ण कांत राय ने यहां निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 18  करोड़ 51 लाख की लागत से समेकित विद्यालय एवं विकलांग बालक/बालिकाओं के  लिए छात्रावास बन रहा है। जिसमें 24 कमरा, विकलांग रैंप एवं दो मंजिला भवन  में विकलांग बालक-बालिकाओं के लिए 50-50 बेड का कमरे का निर्माण कार्य चल  रहा है। कहा कि  इसके बन जाने से जनपद के दिव्यांगो को बेहतर  शिक्षा मिल सकेगी।

कहा कि शासन द्वारा प्रदेश के आजमगढ़, लखनऊ एवं बलिया मे विकलांगों के  उत्थान के लिए सामेकित विद्यालय एवं छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है।  जिससे दिव्यांगो को पठन-पाठन से जोड़ समाज की मुख्य धारा से जोड़ा सकें।  इस मौके पर वरिष्ठ  सहायक डा. सुशील कुमार तिवारी, अजय सिंह, अंजनी  उपाध्याय, राकेश कुमार सिंह, अब्दुला के साथ ही अन्‍य लोगों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें