फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महायज्ञ से पूर्व निकली कलश शोभायात्रा

Wed, 14 Dec 2016 11:49 PM IST
ballia
विज्ञापन
नगर के स्टेशन मालगोदाम रोड पर बुधवार को कलश यात्रा निकालती श्रद्धालु महिलाएं। - फोटो : ballia
विज्ञापन
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में नगर महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित 100 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए बुधवार को गाजे-बाजे के  साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों लोग शामिल  हुए। । महावीर घाट स्थित शक्तिपीठ से शुरू हुई कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते  हुए नारे गुंजायमान कर नगर का भ्रमण किया। इस दौरान कलशधारी महिलाएं जुलूस के रूप में महावीर घाट पर पहुंचीं। यहां से कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


कलश यात्रा शक्तिपीठ महावीर घाट मार्ग होते हुए शनिचरी मंदिर, बालेश्वर मंदिर,  भृगु मंदिर पहुंची जहां वैदिक मंत्रों के साथ कलश में जल भरा गया। तत्पश्चात  मालगोदाम रोड, रेलवे स्टेशन से होकर चौक होते हुए शक्तिपीठ पहुंची। शांतिकुंज टोली द्वारा  आरती एवं शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।  व्यवस्थापक बिजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि 14 दिसंबर से उक्त महायज्ञ 17  दिसंबर तक चलेगा।

जिसमें प्रतिदिन सुबह आठ बजे से यज्ञ एवं संस्कार कराए जाएंगे। शाम को पांच बजे से युग संगीत और प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान देेवेंद्र उपाध्याय, बब्लू गुप्ता, पीयूष, भगवान दास, राजेश गुप्त, अजय कुमार, बृजेश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें