फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन सिखाई जा रही संस्कृत की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ की ओर से निशुल्क में संस्कृत का भाषाई ज्ञान सीखने के लिए लिंक जारी किया गया है। https://sanskritsambhashan.com/ स लिंक पर पंजीकरण करा कर कोई भी व्यक्ति सीख सकता है। योग्य प्रशिक्षकों द्वारा 20 दिनों तक ऑनलाइन निशुल्क संस्कृत संभाषण एवं भाषा की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
विज्ञापन

संस्कृत सीखने वालों में छात्र, इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, महिला, गृहिणी एवं अन्य लोग भी संस्कृत सीखने में अपना उत्साह दिखा रहे हैं। संस्थान के अध्यक्ष डॉ.वाचस्पति मिश्र के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में ऑनलाइन संस्कृत सिखाने हेतु विविध प्रकार की व्यवस्था की गई हैं। इस प्रशिक्षण के प्रशिक्षण प्रमुख सुधीष्ठ मिश्रा के निर्देशन में प्रदेश के योग्य प्रशिक्षक भिन्न-भिन्न समय पर ऑनलाइन क्लास चला रहे हैं। इन सभी कक्षाओं का समन्वयन एवं निरीक्षण प्रशिक्षण समन्वयक धीरज मैठाणी एवं सह प्रशिक्षण प्रमुख सुशील जी द्वारा किया जा रहा है। सम्बन्धित क्षेत्र के प्रशिक्षक नागेश दुबे ने बताया कि सात से 30 जून तक संचालित आनलाईन द्वितीय स्तरीय संस्कृत भाषा प्रशिक्षण का उद्घाटन सत्र सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें