बृहस्पतिवार की रात सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांगकिशोर बंगरा निवासी मोबाइल दुकान दुकानदार अपने घर जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने दुकानदार से दो मोबाइल सहित नगदी 4500 रुपया छीन लिया। इसकी सूचना सिकंदरपुर पुलिस को पीड़ित द्वारा दी गई। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर बस स्टेशन पर प्रजा मोबाइल सेंटर का संचालक अरविंद प्रजापति पुत्र श्याम देव प्रजापति प्रतिदिन की भांति अपनी दुकान बंद करके बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह सिकंदरपुर-बलिया मुख्य मार्ग पर घूरी बाबा का टोला से (कोल्ड स्टोरेज के पास) पहुंचा कि आधा दर्जन की संख्या में पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने बाइक रूकवाकर बैग में रखा दो मोबाइल और नगदी 4500 छीनकर भाग निकले। शोर मचाने के बाद आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच कर बदमाशों की खोजबीन की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। अंत में पीड़ित ने पुलिस सूचना दी। इस बाबत सिकंदरपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामला मारपीट का है, इनका पुराना विवाद है। आपस में लोगों ने मारपीट की। उसमें आरोप लगाया जा रहा है।