फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित मार्ग का मंत्री ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
बांसडीहरोड क्षेत्र के बलीपुर गांव में पूजन अर्चन कर सड़क का लोकार्पण करते राज्यमंत्री आनन्द स्व - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीहरोड। क्षेत्र के बलीपुर गांव में रविवार की देर शाम जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने नवनिर्मित मार्ग का पूजन अर्चन कर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। आने वाले समय में सभी पात्र लोगों को आवास दिया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि हर गांव में सड़क, पानी की समस्या दूर होगी। अच्छी सड़क, पेयजल उपलब्ध कराना प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कहा कि जिस लाभार्थियों का नाम आवास प्लस सूची में हो गई है। एक अप्रैल से क्रमवार खाता में पैसा आने लगेगा। कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मंशा है कि सबका विकास सबका साथ। कहा कि सभी जर्जर तार बदले जाएंगे। गांवों में जो पोल पर खुले तार है, उसके जगह पर केबिल लगेगा ताकि लो वोल्टेज की समस्या दूर हो सके। इस मौके पर ग्राम प्रधान बृज किशोर पांडेय, प्रेम राय, विवेक चौबे, अमृत सिंह डिंपल, दिनेश यादव, कौशल पांडेय, अवध नरायन तिवारी, पंकज मिश्र, संजीव उर्फ डम्पु, मिंकू पांडेय, राहुल मिश्र, अनूप वर्मा, हंस बहादुर आदि लोग मौजूद रहे। संचालन अनुभव सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें