फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विशाल जनसभा के साथ समापन होगा जन आशीर्वाद यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। पूर्व सांसद भरत सिंह की पुत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता विजयालक्ष्मी सिंह की आठ दिवसीय जन आशीर्वाद पदयात्रा का समापन रविवार को विशाल जनसभा के साथ होगा। बैरिया स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा में क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनपद के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले रविवार से शुरू हुई इस पदयात्रा के दौरान विजयालक्ष्मी सिंह ने कुल 85 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान उन्होंने 80 से अधिक गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से संवाद किया। वहीं, छह गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की। पदयात्रा के दौरान जयप्रकाश नगर, शोभा छपरा, धतुरी टोला, बहुआरा, रामगढ़ और कृपालपुर में चौपाल का आयोजन किया गया। एक दर्जन से अधिक गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठक कर स्थानीय समस्याओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की गई। रविवार को आयोजित जनसभा के साथ इस पदयात्रा का औपचारिक समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें