गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव में बुधवार की देर रात एक मड़हे में आग लग गई। आग से पास का दूसरा मड़हा भी जलने लगा। घटना में हजारों का सामान जलकर राख हो गया। लोगों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
कुरेजी में सूबेदार प्रजापति के परिवार के लोग बुधवार की रात में खाना खाने के बाद सोने चले गए। रात में मड़हे में आग लग गई। आग से घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
आग में घरेलू सामान के साथ ही नकदी करीब पांच हजार, अनाज, चारपाई, सिलाई मशीन आदि जल गए। लोगों ने आग पर काबू पाया। अगलगी में दंपती का हजारों का नुकसान हुआ। इसके चलते वे काफी मायूस दिखे। संबंधित अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।