पंदह। खरीद और दरौली पीपा पुल की मरम्मत का काम सोमवार को लोक निर्माण विभाग ने शुरू करा दिया। चार दिन तक चलने वाले मरम्मत के दौरान पीपा पुल में लगाए गए पुराने स्लिपर, एजिंग और लकड़ी की बल्लियों को हटाकर नए साॅल वुड स्लिपर और एजिंग लगाए जाएंगे। बृहस्पतिवार तक काम पूरा करने के ही पीपा पुल को आवागमन के लिए चालू करेगा।
उल्लेखनीय है कि सिकंदरपुर क्षेत्र के सरयू नदी पर संचालित खरीद-दरौली पीपा पुल की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी थी।पीपा पुल की स्थिति इतनी खराब थी कि लोग पैदल चलने में भी हिचकिचाते थे। पुल की दयनीय स्थिति और आवागमन में हो रही दिक्कतों को रेखांकित करती खबरें प्रकाशित होने के बाद अधिशासी अभियंता (प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग) कमला कांत ने पुल के मरम्मत कार्य कराने का पत्र जारी किया था। अब मरम्मत के बाद पुल के रास्ते आवागमन सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। हालांकि यूपी और बिहार के लोग इसका लाभ डेढ़ महीने ही उठा पाएंगे। वजह की 15 जून तक पीपा पुल को खोल दिया जाता है।
नौ माह पहले मिले थे 1.96 करोड़ रुपये : खरीद-दरौली पीपा पुल के निर्माण में प्रयोग होने वाले साल वुड स्लीपर और एजिंग के लिए शासन ने बीते 3 अगस्त 2024 को एक करोड़ 96 लाख 93 हजार की वित्तीय स्वीकृति दी थी। जिसमें से एक करोड़ 38 लाख 70 हजार रुपए साल वुड स्लीपर और 28.19 लाख साल वुड एजिंग पर खर्च किए जाने थे। टेंडर प्रक्रिया समय से पूरा न होने की वजह से स्लीपर और एजिंग नहीं बदले जा सके थे।