फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के शेखपुर ग्राम में नवविवाहिता सरिता का शव घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महरी ग्राम निवासी सरिता (19) की शादी इसी साल शेखपुर के अभिषेक राजभर के साथ हुई थी। अभिषेक अपने पिता के साथ चेन्नई में प्राइवेट नौकरी करता है। अधिकतर समय घर से बाहर रहता है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात सरिता ने खाना खाया तथा कुछ समय तक सास का पैर दबाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। शनिवार को सुबह देर तक जब सरिता कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने उसे आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से झांक कर देखा गया तो सरिता का शव फंदे से लटका हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। लड़की के पिता लल्लन राजभर ने बताया कि शादी के बाद से सब कुछ ठीक चल रहा था। शनिवार की रात मोबाइल के जरिए सामान्य रूप से बातचीत भी की, लेकिन ऐसा कठोर कदम क्यों उठा ली समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें