फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों का रंग रहे बरक़रार, अपनाओ कोविड अनुरूप व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रविवार को रक्षाबंधन के साथ ही अगले तीन-चार महीने प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में त्योहारों की धूम रहेगी। कृष्ण जन्माष्टमी, शिक्षक दिवस, नवरात्र-दशहरा, ईद, दीपावली, बाल दिवस और क्रिसमस जैसे बड़े पर्व इसी दौरान मनाए जाएंगे। त्योहारों को अपने घर-परिवार और समुदाय के बीच मनाने की खास परंपरा रही है, लेकिन कोरोना के चलते इसमें विशेष सावधानी बरतने के साथ ही कुछ जरूरी बदलाव की भी जरूरत है।
विज्ञापन

अगर आप 18 साल से अधिक उम्र के हैं और अब तक कोविड का टीका नहीं लगवाएं हैं तो बिना देर किए टीका लगवा लें। इसके साथ ही त्योहारों की धूम में भी मास्क, दो गज की दूरी और हाथों की स्वच्छता का पूरा ख्याल रखें। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए यह जानकारी दी है। कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोरोना की तीसरी लहर उत्पन्न ही न हो। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण और कोविड अनुरूप व्यवहार के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कहा कि रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी जरूर बांधें, लेकिन कोविड अनुरूप व्यवहार का पूरा ख्याल रखते हुए। इस दौरान वह मास्क का इस्तेमाल तो करें ही, साथ ही राखी बांधने से पहले साबुन-पानी से हाथों की सफाई करना या सैनिटाइज करना कतई न भूलें। कोशिश रहे कि बाजार की मिठाई की जगह पर घर ही कुछ मीठा बना लें। रक्षाबंधन पर यात्रा के दौरान भी खास सतर्कता बरतें और कोशिश करें कि छोटे बच्चों को साथ लेकर लंबी यात्रा न करें, क्योंकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर का सबसे अधिक असर उन्हीं पर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें