फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चुनावी चौसर पर बिछ गई बिसात

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा चुनाव-2022 के लिए चुनावी परिदृश्य एकदम साफ हो गया है। जनपद की सात विधानसभा सीटों पर कुल 82 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे। बुधवार को नाम वापसी के दौरान फेफना, सिकंदरपुर और रसड़ा विधानसभा से एक-एक प्रत्याशी ने अपने नाम वापस लिया। नाम वापसी का कार्य तीन बजे तक चला। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव-2022 में नामांकन के दौरान जिले की सातों विधान सभा सीटों पर कुल 122 लोगों ने पर्चा भरा था। इसमें सबसे अधिक बलिया नगर विधान सभा में 23 और सबसे कम बैरिया विधानसभा में दस लोगों ने नामांकन किया था। सोमवार को हुए जांच के दौरान 37 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज कर दिए गए थे। इसके बाद मैदान में कुल 85 प्रत्याशी बचे थे। बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई। उसे लेकर कलक्ट्रेट में गहमागहमी की स्थिति बनी हुई थी। दोपहर तक नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न कराई। रसड़ा से निर्दलीय मंजू, फेफना से भारतीय जन नायक पार्टी के संग्राम सिंह यादव, सिकंदरपुर से निर्दलीय शारदा नंदन ने नाम वापस लिया है। इससे फेफना विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की संख्या घट कर 14 हो गई। वहीं, रसड़ा में अब नौ प्रत्याशी हैं। सिकंदरपुर में 11 प्रत्याशी बचे हैं। जनपद की सात विधानसभा सीटों पर कुल 82 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें बेल्थरारोड (सुरक्षित) विधानसभा से 13, रसड़ा में नौ, सिकंदरपुर में 11, फेफना में 14, बलिया नगर में 14, बांसडीह में 13 और बैरिया विधानसभा में कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

------
विधानसभा वार प्रत्याशी
बेल्थरारोड (सुरक्षित)-13
--गीता-कांग्रेस
--छ्टठू राम-भाजपा
--प्रवीण प्रकाश-बसपा
--अखिलेश कुमार-लोजपा (राम विलास)
--कुंदन कन्नौजिया-जनलोक विकास पार्टी
--रामलाल-जन अधिकार पार्टी
--हंसु राम-सुभासपा
--गोपाल-निर्दलीय
--गंगा-निर्दलीय
--निर्भय-निर्दलीय
--बिकाऊ-निर्दलीय
--शिमोन प्रकाश-निर्दलीय
--सोशीला-निर्दलीय
00000
रसड़ा-09
--उमाशंकर सिंह-बसपा
--बब्बन राजभर-भाजपा
--राज उर्फ ओमलता राज-कांग्रेस
--चंदन-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
--महेंद्र चौहान-सुभासपा
--अशोक-निर्दलीय
--राजाराम-निर्दलीय
--राम आशीष-निर्दलीय
--संतोष कुमार पांडेय-निर्दलीय
--
00000
सिकंदरपुर-11
--जियाउद्दीन रिजवी-सपा
--बृजेश सिंह गाट-कांग्रेस
--संजय यादव-भाजपा
--संजीव वर्मा-बसपा
--अशोक-जनअधिकारी पार्टी
--प्रदीप कुमार-आप
--श्रीराम चौधरी-सीपीआई
--धमेंद्र-निर्दलीय
--मनोज-निर्दलीय
--मोहन-निर्दलीय
-सद्दाम हुसैन
0000
फेफना-14
--उपेंद्र तिवारी-भाजपा
--कमलदेव यादव-बसपा
--जयनेंद्र-कांग्रेस
--संग्राम सिंह यादव-सपा
--अवधेश वर्मा-बमुपा
--अवलेश-जदयू
--दिनेश-रायुमोद
--पवन प्रकाश-जन अधिकार पार्टी
--भीम-भासपा
--मन्नू-नैतिक पार्टी
--विवेक-वीआईपी
--जनार्दन सिंह-निर्दलीय
--शमीम-निर्दलीय
--संतोष निर्दलीय
00000
बलिया नगर-14
--ओम प्रकाश तिवारी-कांग्रेस
--दयाशंकर सिंह-भाजपा
--नारद राय-सपा
--शिवदास वर्मा-बसपा
--अजय राय-आप
--अजय-स्वदेश जनसेवक पार्टी
--जितेंद्र तिवारी-वीआईपी
--प्रकाश कुमार-आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक
--मो. शमीम खां-एआईएमशआईएम
--शंकर राम रावत-वंचित समाज इंसाफ पार्टी
--सागर सिंह-लोजपा (राम विलास)
--अर्जुन राम-निर्दलीय
--धमेंद्र कुमार-निर्दलीय
--रमाशंकर तिवारी-निर्दलीय
00000
बांसडीह-13
--केतकी सिंह-भाजपा
--पुनीत पाठक-कांग्रेस
--मांती-राजभर-बसपा
--रामगोविंद चौधरी-सपा
--लक्ष्मण-सीपीआई
--अजय शंकर-वीआईपी
--दयाशंकर वर्मा-जन अधिकार पार्टी
--ममता-स्वदेश जनसेवक पार्टी
--सुशांत-आप
--संग्राम सिंह तोमर-लोजपा (राम विलास)
--प्रमोद पासवान-निर्दलीय
--विनोद कुमार-निर्दलीय
--स्वामीनाथ साहनी-निर्दलीय
00000
बैरिया-08
--आनंद स्वरूप-भाजपा
--जय प्रकाश अंचल-सपा
--सुभाष यादव-बसपा
--कुमारी सोना-कांग्रेस
--अशोक कुमार मौर्य-जन अधिकार पार्टी
--रजनीश-आप
--सुरेंद्रनाथ सिंह-वीआईपी
--सूर्यबली प्रसाद-बमुपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें