फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जांच ठप, सिर्फ वजन और लंबाई बता रही हेल्थ एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल सहित दो स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम (आटोमेटेड टेलर मशीन) स्थापित की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 59 तरह की जांच इस मशीन से होने का दावा किया था। इसमें 16 तरह की जांचें सामान्य हैं। जांच के लिए खून के नमूने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके लगने के बाद लोगों को बेहतर जांच की सुविधा मिलने की आस जगी, जो ज्यादा देर नहीं चल सकी। कुछ दिन बाद ही हेल्थ एटीएम खिलौना साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लाखों रुपयों की लागत से लगाए गए हेल्थ एटीएम शोपीस बनकर रह गए हैं। जिला अस्पताल में लगी हेल्थ एटीएम सिर्फ वजन, मोटापा, लंबाई बताने तक सीमित है। मरीज इससे जांच करने के बाद खुद को ठगा महसूस करते हैं। ये मशीन सिर्फ मरीजों का मन बहलाने का काम करती है। बैरिया तहसील के जेपीनगर स्थित प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन कर जनता को सौंपा था। जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर स्थानीय लोगों की आस जगी की बेहतर जांच मिलेगी। इसके बाद आज तक उक्त मशीन का लाभ मरीजों को नहीं मिला। ग्रामीणों के अनुसार हेल्थ एटीएम कमरे में बंद है। जिले में सबसे पहले सिकंदरपुर सीएचसी पर हेल्थ एटीएम मशीन लगी थी। स्वास्थ्य विभाग ने बड़े-बड़े दावे किए। जनप्रतिनिधियों की निधि से उनके स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाने की बात उठी थी, जो धरातल पर अमल नहीं हो पाई। हेल्थ एटीएम मशीन जांच किट व कर्मचारियों के प्रशिक्षण के अभाव में शोपीस बन कर रह गईं। मरीजों ने इनसे दूरी बना ली। ये मशीन रक्तचाप, मोटापा, वजन, लंबाई आदि की सामान्य जांचें बता पाने में ठीक है।
जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर पैथोलॉजी की व्यवस्था नहीं है। वहां के हेल्थ एटीएम मशीन काफी कारगर है। धन अभाव की कमी से किट व प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारी के अभाव में मशीन बंद है। जल्द काम करेगी। जिला अस्पताल की मशीन से ब्लड जांच की सुविधा नहीं है। इसमें सिर्फ लंबाई, मोटापा, वजन व हड्डी के कैल्सियम की जानकारी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें