राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने 3.56 करोड़ से आईटी लैब, मैथ और विज्ञान के लिए क्लास रूम, दो ड्राइंग हाल और कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने विद्यालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए पहली किस्त में 1.78 करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी है।
उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को इसके लिए कार्यदायी संस्था बनाया गया है। जल्द इसका निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आईटी लैब न होने, क्लास रूम आदि की कमी से काफी परेशानी हो रही थी। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेजा गया था।
निदेशालय के निर्देश पर प्रशिक्षण संस्थान ने 28 जुलाई को डीपीआर बनाकर धन स्वीकृति के लिए भेजा। प्रस्ताव के तहत संस्थान में आई टी लैब, मैथ और विज्ञान के क्लास रूम, दो ड्राइंग हाल, कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण कराया जाना था। प्रभारी प्रिंसिपल संजय भारती ने बताया कि स्वीकृति मिल गई है। जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।