फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो का अगला टायर ब्रस्ट, गड्ढे में पलटा टेंपो, एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के डिहवा हनुमान मंदिर के समीप बृहस्पतिवार की रात में बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे सवारी से भरी टेंपो का चक्का ब्रस्ट हो गया। जिसके बाद टेंपो असंतुलित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य लोगों को हल्की फुल्की चोटे आई। घायलों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरा पहुंचाया। चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नगरा कस्बा के पूरब मूहल्ला निवासी सैनी परिवार के करीब 12 लोग टेंपो से मनियर किसी रिश्तेदारी में बर्थ-डे पार्टी में गए हुए थे, जहां से भोजन करने के बाद रात में घर लौट रहे थे। जैसे ही टेंपो नगरा-सिकंदरपुर मार्ग स्थित डिहवा हनुमान मंदिर के समीप पुहंचा वैसे ही टेंपो का अगला टायर ब्रस्ट हो गया। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। टेंपो में आगे बैठे अभिषेक सैनी 28 पुत्र दयाशंकर टेंपो में नीचे दबकर गम्भीर रूप से घायल हो गये, जबकि अन्य लोगों को हल्की फुल्की चोटे आई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल लोगों को पीएचसी नगरा पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने अभिषेक सैनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायल उपचार के बाद घर चले गए। मृतक बालिका विद्यालय सरायचावट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। मृतक अपने पीछे पत्नी खुश्बू, दो पुत्र क्रमश: दो वर्षीय अनमोल व एक माह के किक्कु को छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें