फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तापमान 3 डिग्री बढ़ा, हीट वेव से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मौसम में बृहस्पतिवार बदलाव से तापमान में तीन डिग्री का इजाफा हो गया। सुबह दस बजे के बाद अचानक तेज धूप के साथ गर्म पछुआ हवाओं के थपेड़े ने मई-जून की याद दिला दी। हीटवेव के अंदेशे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसको देखते हुए हीट वेव के मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 12 बेड का कोल्ड वार्ड बना दिया गया है।
अचानक तापमान में इजाफा व गर्म हवाओं को देखते हुए जिला अस्पताल में चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया। इमरजेंसी में प्रर्याप्त रूप से ओआरएस के पैकेट रखवाने के साथ आने वाले मरीजों को देने की सलाह दी। पर्ची काउंटर व ओपीडी के बाहर मरीजों को धूप से बचाव को लेकर कपड़े की चादर लगाई गई है। डेंगू वार्ड को हीट वेव के आशंका से कोल्ड वार्ड में बदल दिया गया है। सीएमएस डॉ. एसके यादव ने अस्पताल के खराब पंखों की जगह नए पंखे लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डाॅ. विजय यादव ने कहा कि सभी अस्पतालों के प्रभारियों को बचाव को लेकर सभी सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को धूप में बाहर न निकलने व खानपान में संयम बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें