फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 4.41 करोड़ से होगा रोडवेज डिपो का कायाकल्प, धन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। परिवहन निगम के जीराबस्ती स्थिति वर्कशाॅप का बरसात से पहले कायाकल्प हो जाएगा। इसके लिए शासन ने 4 करोड़ 41 लाख 37 हजार रुपये की योजना को मंजूरी दी है। साथ ही धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर स्थित रोडवेज डिपो के चल रहे नव निर्माण के कारण एआरएम आफिस समेत डिपो का संचालन वर्कशाॅप से ही किया जा रहा है। फिलहाल पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए सड़क से नीचे हुए वर्कशाॅप परिसर में मिट्टी भराई का कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर परिवहन निगम के माध्यम से शासन को भेजा था। एआरएम अजय कुमार ने बताया कि शासन से धनराशि जारी हो गई है।

कटहल नाला रेगुलेटर की धनराशि जारी : बलिया। कटहलनाला पर एक वर्ष पूर्व बनकर तैयार रेगुलेटर की धनराशि शासन से जारी हो गई है। रेगुलेटर का निर्माण पहले ही हो चुका है। शासन ने बजट की शेष धनराशि 39 लाख 39 हजार रुपये जारी किया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि रेगुलेटर का निर्माण पहले ही हो चुका है। पुराना बजट शासन से जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें