फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलकर्मियों को मनाने पहुंचे सांसद

विज्ञापन
बैरिया तहसील में धरनारत कर्मचारियों से वार्ता करते सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त साथ में भाजपा जिलाध - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। स्थानीय तहसील के रजिस्ट्रार कानून गो और बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के पुत्र के बीच विवाद और मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। तहसील कर्मियों की हड़ताल से आम लोगों को परेशानी हो रही है। तहसील में कामकाज नहीं होने से न तो आय प्रमाणपत्र बन पा रहा है और न ही खतौनी मिल पा रही है।
विज्ञापन

तहसील में विभिन्न कार्यों को लेकर पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। हालांकि तहसीलकर्मियों की हड़ताल को खत्म कराने के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त प्रयासरत हैं। तहसील में काम नहीं होने के कारण आम लोग परेशान हैं। कस्बा की रहने वाली कुमारी रेखा साह ने बताया कि आय प्रमाण पत्र के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रही हूं लेकिन तहसीलकर्मियों की हड़ताल के कारण प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पा रहा है। कर्णछपरा के अजय कुमार सिंह ने बताया कि नाम संशोधित कराने के लिए आए थे लेकिन हड़ताल के कारण यह कार्य नहीं हो सका। बैजनाथछपरा निवासिनी यशोदा देवी ने कहा कि वह खतौनी निकलवाने आई थी और इसके बाद उसे बोकारो जाना था लेकिन हड़ताल की वजह से खतौनी नहीं निकल सकी। इसके चलते हमें बोकारो की यात्रा स्थगित करना पड़ रही है। कस्बा के मकदूमपुर निवासी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि हमें खतौनी निकलवानी थी और अन्य जरूरी कार्य करने थे लेकिन तहसील पर कर्मचारियों की हड़ताल होने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सांसद ने हड़ताल खत्म करने का किया आग्रह
बैरिया। तहसील में हड़ताल के कारण लोगों को हो रही असुविधाओं को देखते हुए सोमवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने तहसील पहुंचकर एसडीएम, क्षेत्राधिकारी और आमलोगों से बात कर जानकारी ली। उन्होंने आंदोलनरत कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया। तहसीलकर्मियों से कहा कि आप भी हमारे हैं, जनता भी हमारी है और विधायक सुरेंद्र सिंह भी यहां जनप्रतिनिधि हैं। कर्मचारियों ने मारपीट के चलते असुरक्षा, अनावश्यक काम पर दबाव बनाने की समस्या बताई। यह भी कहा कि जो वातावरण है, उसमें काम करना संभव नहीं है। सांसद ने कर्मचारी जन समस्याओं का समाधान करें, जनता आपकी सुरक्षा के लिए खुद आगे आ जाएगी। इस दरौान उपजिलाधिकारी ने कहा कि कम से कम दो महीने तक निष्पक्षतापूर्वक कार्य करने दिया जाएत को तहसील मॉडल बन जाएगा। आंदोलनकारी कर्मचारियों ने कहा कि संगठन जो निर्णय लेगा, उसके हिसाब से कार्य किया जाएगा। सांसद ने कहा कि वे बुधवार को फिर आएंगे। इस संबंध में बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह से बात भी करेंगे। कर्मचारियों में असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, अमिताभ उपाध्याय, कन्हैया सिंह, शिवकुमार वर्मा मंटन, अश्वनी ओझा, रामप्रकाश सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय, राजेश सिंह, प्रशांत उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने उठाई सुरक्षा की मांग
बैरिया। आंदोलनकारी तहसील कर्मचारियोें ने सोमवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को ज्ञापन देकर सुरक्षा की मांग की। पीड़ित रजिस्ट्रार कानूनगो राधेश्याम राम ने आरोपियों के गिरफ्तारी करने, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार बैरिया का स्थानांतरण न करने, कर्मचारियों व अधिकारियों की सुरक्षा के लिए पीएसी तैनात करने, सुरक्षा व्यवस्था न होने तक तहसील बैरिया को जिला मुख्यालय से संबद्ध करने, आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाने, सभी कर्मचारियों को शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की। धरना देने वालों में रविशंकर पांण्डेय, गणेश कुमार, श्याम सुंदर, जयप्रकाश सिंह, वशिष्ठ प्रसाद, संजीव कुमार, रामप्रताप, राधेश्याम वर्मा, इंद्रभान यादव, अंकित वर्मा, प्रदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें