फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप कैनाल के पास मिला किशोरी का शव, हत्या का आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकियामोड़/बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के अवाया पावर हाउस स्थित छोटी नहर लोहरा बारी दोहरी घाट सहायक पंप कैनाल के पास मंगलवार की सुबह एक किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाया गया। किशोरी की शिनाख्त उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी आरती राजभर (17) पुत्री शिवनारायण के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर एसपी राजकरन नय्यर और रसड़ा सीओ शिवनारायण घटनास्थल पर पहुंच गए और निरीक्षण किया। मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार आरती मंगलवार की भोर में शौच के लिए निकली थी। काफी देर बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई और किशोरी की खोजबीन करने लगे। इस बीच नहर के किनारे से गुजर रहे ग्रामीणों ने किशोरी का शव देख शोर मचाया। जिसके बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। किशोरी के वस्त्र अस्त-व्यस्त होने से ग्रामीण उसके साथ दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका जता रहे है। उधर, उभांव थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर और सीओ शिवनारायण वैस ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें