फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड/चौकियामोड़। कस्बे के जहीरगंज वार्ड 13 निवासी किशोर रविवार की शाम तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। घटना की खबर लगते ही मौके पर चौकी प्रभारी बांक बहादुर पहंुचे। शव को खोजकर बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड नगर के वार्ड 13 निवासी अल्तमस (15) पुत्र शोएब अहमद शाम को पशुहारी मार्ग स्थित स्कूल के पीछे तालाब में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। काफी समय बीतने के बाद घर नहीं पहुंचा।
तालाब के बाहर कपड़ा देख लोगों ने तालाब में डूबने की आशंका जताते हुए सीयर चौकी प्रभारी को सूचना दी। चौकी प्रभारी बांक बहादुर सिंह खुद वर्दी उतार तालाब में शव की तलाश करने लगे। कुछ देर बाद उप निरीक्षक बांक बहादुर ने शव को खोज लिया, लोगों की मदद से तालाब से बाहर निकलवाया गया। थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें