फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बस ने बाइक में मारी टक्कर, मौसी-भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। एकौनी गांव के समीप सोमवार की सुबह बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक और महिला की मौके पर मौत हो गई। बस में बाइक फंस गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रसड़ा के जाम निवासी दीपक कुमार (28) पुत्र अनिल कुमार वाराणसी स्थित नाना के यहां गया था। वहां से उसकी मौसी पूनम देवी (30) पत्नी संदीप कुमार निवासी जखनिया-गाज़ीपुर नाना के पैतृक गांव सिंहाचवर जाने के लिए निकले थे। दोनों सोमवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन से फेफना रेलवे स्टेशन पर उतरे।
यहां दीपक के पिता अनिल कुमार बाइक लेकर पहुंचे थे। यहां से दीपक बाइक लेकर मौसी को नाना के गांव छोड़ने के लिए रवाना हुआ।
रास्ते में फेफना रेलवे क्रॉसिंग के आगे एकौनी गांव के समीप सामने से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। मौसी पूनम व भतीजा दीपक बस की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया लेकिन मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी दलबल के साथ पहुंचकर दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के पास मिले पहचान पत्र से उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी। पुलिस ने बस व बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें