फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्कूल बंद कर घर चले गए शिक्षक, क्लास रूम में सोता रह गया बच्चा, ताला तोड़कर निकाला गया

Fri, 08 Jul 2022 05:06 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया

सार

बलिया के सुखपुरा गांव गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों लापरवाही सामने आई है। गुरुवार को पहली कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा बेंच पर सोता रह गया और शिक्षक स्कूल बंद कर घर चले गए। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में लापरवाही की बड़ी घटना सामने आई है। एक बच्चा क्लास में सो रहा था और अध्यापकों ने ध्यान ही नहीं दिया। स्कूल को बंद कर सभी शिक्षक घर चले गए। स्कूल बंद होने के घंटों बाद भी जब बच्चा अपने घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग परेशान हो गए। कई जगह तलाश के बाद स्कूल पहुंचे तो बच्चा क्लास रूम में बंद मिला।

विज्ञापन


ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। मामले से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक स्कूल के कमरे में बंद ताले को ईंट तोड़ रहा है। ताला टूटने के बाद दरवाजा खुलता है और एक बच्चा रोते हुए बाहर निकल रहा है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी हुई तो ताला बंद कर प्रधानाध्यापक व अन्य स्टाफ घर चले गए। इसी दौरान बच्चा कमरे में ही बंद हो गया। वीडियो सामने आने के बाद बीईओ ने मामले की जांच की बात कही है।  बलिया के बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा गुरुवार को अपने तय समय पर बंद हुआ। ताला बंद कर प्रधानाध्यापक व अन्य स्टाफ घर चले गए।

विज्ञापन

इसी विद्यालय के कक्षा एक में पढ़ने वाला एक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। थोड़ी देर इंतजार के बाद उन्होंने बच्चे की तलाश शुरू की। गली-गांव, मैदान हर तरफ देखा लेकिन बच्चा नहीं मिला। तलाशी के दौरान ही कुछ लोग विद्यालय पहुंचे। दरवाजा पर ताला लगा था। खिड़की से झांक कर अंदर देखा गया तो बालक स्कूल के बेंच पर सो रहा था। परिजनों ने शोर मचाया तो उसकी नींद खुली।

इसके बाद कमरे का ताला तोड़ा गया और बच्चे को बाहर निकाला गया। इसकी सूचना तत्काल प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी को दी गई। घटना की जानकारी जैसे ही प्राथमिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को हुई सभी के हाथ पांव फूलने लगे। शुक्रवार को बेरुआरबारी खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण हो गया है।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही हैं। इसमें अगर कोई दोषी पाया जाएगा तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी ने बताया कि हम लोग अंदर देख कर ही ताला बंद करते हैं। बालक डेस्क के नीचे जहां बस्ता रखा जाता है वहीं सोया था। इस कारण उस पर नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें