फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अंडरपास के लिए एनएचएआई के अधिकारियों से की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बिहार के रिविलगंज से गाजीपुर के जंगीपुर तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे में बैरिया की तरफ अंडरपास बनाने की मांग को लेकर चल किसान आए दिन धरना दे रहे हैं। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह के पुत्र विपुलेंद्र प्रताप सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों से बृहस्पतिवार को बात की। साथ ही समस्याओं से निजात दिलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

भाजपा नेता विपुलेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसपी पाठक, प्रोजेक्ट मैनेजर नरेंद्र कुमार सिंह, प्रोजेक्ट इंजीनियर डीके सिंह, प्रोजेक्ट ब्रिज इंजीनियर विवेक सिंह आदि से बात की। भाजपा नेता ने बताया कि पिछले दिनों नवकागांव गांव में निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर दलछपरा -श्रीनगर-नौका गांव -शुगर छपरा मार्ग पर अंडरपास बनाने के लिए किसानों ने धरना दिया था।
उस समय एनएचएआई के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर निरीक्षण कराया गया। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अंडरपास बनाने के लिए कहा गया था। बताया कि उच्चाधिकारियों ने सर्वेक्षण कर अंडरपास या सर्विस लेन बनाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर नवकागांव के प्रधान प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह, मूनछपरा प्रधान विनय शंकर पांडेय, मानसिंह छपरा प्रधान मुक्तेश्वर पासवान, केहरपुर प्रधान प्रतिनिधित्व बृजेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें