फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पांच दिन में दो डिग्री बढ़ा पारा, तापमान फिर 39.5 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में बृहस्पतिवार को तेज धूप रही। सुबह छह बजे के बाद से ही चिलचिलाती धूप संग उमस से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल छाने से मौसम बदला था। लेकिन बृहस्पतिवार को फिर से पारा दो डिग्री चढ़ गया।
मौसम की बेरुखी से दोपहर में घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग तमाम तरह के जतन कर रहे हैं। सूरज की किरणों से आग बरस रहा था।
विज्ञापन

बाजारों में ग्राहकों के न रहने से दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रह रहे हैं। मौसम की बेरुखी का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत श्रमिक वर्ग को हुई।
विज्ञापन

कार्य स्थल पर वह पसीना-पसीना हो जा रहे थे। सुबह आठ-नौ बजते ही असहनीय हो जा रही धूप से लोग काम करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इससे उनके सामने आर्थिक समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें