फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर जिला के घटना के बाद जागा महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर जिले के भंडरिया टोला पाही मोहल्ला में चल रहे अवैध पटाखा फैक्टरी विस्फोट के बाद लगी आग में पांच लोग झुलस गए थए। इस घटना के बाद जनपदीय पुलिस व अग्निशमन विभाग सक्रिय हो गया है। जनपद में भी अग्निशमन विभाग के साथ ही सिविल पुलिस को भी अवैध रूप से निर्माण कर रहे निर्माताओं के यहां छापा मारने का निर्देश एसपी ने दिया है। अग्निशमन विभाग के अनुसार अब तक एक स्थायी पटाखा दुकानदार ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। वहीं अस्थायी 51 दुकानदारों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

जनपद में कुल छह दुकानदारों को स्थायी रूप से लाइसेंस प्राप्त है। इसमें हल्दी थाना के रेपुरा निवासी मु. इद्रीश पुत्र अलीहुसैन, सिकंदरपुर निवासी छेदी मियां पुत्र स्व. लेबर मियां एवं सुखपुरा निवासी मु. इद्रीश पुत्र स्व. बाला मियां को निर्माणकर्ता व विक्रेता का लाइसेंस प्राप्त है। जबकि शहर कोतवाली के काशीपुर नई बस्ती निवासी परशुराम प्रसाद पुत्र स्व. बिगन प्रसाद का दुकान कदम चौराहा, ओक्डेनगंज लक्ष्मी मार्केट निवासी मु. एजाज पुत्र स्व. रहमतुल्लाह की दुकान जलालपुर तथा ओक्डेनगंज लक्ष्मी मार्केट निवासी परवेज अहमद पुत्र स्व. रहमतुल्लाह की दुकान मिश्र नेउरी में हैं। लेकिन परवेज अहमद की दुकान वर्तमान समय में बंद है और लाइसेंस निरस्त है। जबकि सिकंदरपुर निवासी छेदी मियां पुत्र स्व. लेबर मियां की मौत हो चुकी है। वर्तमान में मुख्य अग्निशमन विभाग में जलालपुर निवासी मु. एजाज स्थाई रूप से नवीनीकरण लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा अभी तक किसी ने भी लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं किया है। इस बाबत मुख्य अग्निशमन अधिकारी धीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस वर्ष अभी तक स्थाई दुकानदार शहर के जलालपुर निवासी मु. एजाज पुत्र स्व. रहमतुल्लाह ने आवेदन किया है। जबकि अस्थाई दुकान के लिए 51 लोगों ने आवेदन किया है।
---------------------
इनसेट...
- यहां लगती हैं पटाखे की अस्थायी दुकानें...
------------------
- अस्थाई पटाखे की दुकान शहर के रामलीला मैैदान में दीपावली के दो दिन पूर्व स्थापित होती है। जहां दीपावली के एक दिन पूर्व बिक्री की जाती है।
- बांसडीह तहसील के जूनियर हाईस्कूल के मैदान में दो दिन पूर्व अस्थाई पटाखे की दुकान लगता है। जहां दीपावली के एक दिन पूर्व बिक्री की जाती है।
- सिकंदरपुर तहसील के चेतनकिशोर मैदान में दो दिन पूर्व अस्थाई पटाखे की दुकान लगता है जहां दीपावली के एक दिन पूर्व बिक्री की जाती है।
- बेल्थरारोड तहसील के रामलीला मैदान बिचला पोखरा पर दीपावली के दो दिन पूर्व लगता है और दीपावली के एक दिन पूर्व बिक्री की जाती है।
- रसड़ा तहसील के कस्बा स्थित रामलीला मैदान में दो दिन पूर्व अस्थाई पटाखे की दुकान लगती है, जहां दीपावली के एक दिन पूर्व बिक्री की जाती है।
- बैरिया तहसील के कस्बा स्थित पुराने आलू गोदाम के मैदान में दो दिन पूर्व अस्थाई पटाखे की दुकान लगती है, जहां दीपावली के एक दिन पूर्व बिक्री की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें