फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में वृद्ध की मौत, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। सरपत काट कर लौट रहा एक वृद्ध की बुधवार की सुबह एक नलकूप पर बेहोशी की हालत मिला। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहेे कि मौत हो गई। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी जिसपर पुलिस ने गैर इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घाघरा के उस पार मंगलवार की शाम सरपत काट कर कठौड़ा गांव निवासी हरे राम राजभर अपने भतीजा अजय के साथ लौट रहा था। जंगली बाबा मठ के पास अपने भतीजे से कहा कि तुम घर चलो मैं आ रहा हूं। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। बुधवार की सुबह गांव के उत्तर चार किमी दूर एक नलकूप वह बेहोशी की हालत में वह पड़ा हुआ था। खेत में काम करने वाली महिलाएं बुधवार की सुबह देखीं तो उसके घर सूचना दी। पत्नी तेतरी देवी ट्यूबेल पर पहुंची आसपास के लोगों के साथ अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें