फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले से गेंद निकालने में किशोर डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के मठधज्जू गिरि गांव में रिश्तेदारी में आया किशोर समेत दो भागड़ नाला में गेंद निकालने के चक्कर में पानी डूब गए। इस दौरान एक किशोर तो बच गया, लेकिन रिश्तेदारी में आया किशोर डूब गया। जिसका शव करीब चार घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के मठधज्जू गिरी गांव निवासी नरेश राम के रिश्तेदार कानपुर निवासी सुभाष राम अपना परिवार लेकर कुछ दिनों से यहां आए थे। उनका आठ वर्षीय पुत्र बीरू राम अपने मौसेरे भाई विशेष राम 10 पुत्र नरेश राम के साथ बुधवार की दोपहर गांव से सटे दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा गांव के समीप भागड़ नाला के पास साथ खेल रहा था। इसी बीच उसकी गेंद नाले में चली गई, जिसको निकालने के लिए दोनों किशोर पानी में गए और गहरा होने के कारण डूबने लगे। जिसमें एक किशोर तो बच गया, लेकिन बीरू डूब गया। सूचना पर पहुंचे एसआई महेश व एसआई सूरज सिंह ने गोताखोरों को बुलाया जिन्होंने करीब चार घंटे बाद शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें