फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को बैरिया से चुनाव लड़ने की सुरेंद्र ने दी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता एवं बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को बैरिया विधानसभा से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। कहा कि अगर वह समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख को एक लाख से अधिक वोटों से नहीं हराते हैं तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन

भाजपा विधायक यहीं नहीं रुकें और किसान नेता राकेश टिकैत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह किसान आंदोलन कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें विपक्षी दलों का संरक्षण प्राप्त है। भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता राजनीति कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें फंड मिला है। आरोप लगाया कि वह सपा और कांग्रेस के इशारे पर किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के आंदोलन को जारी रखने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए नए कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर चुके हैं। संसद ने मंगलवार को तीनों कानूनों को निरस्त करने को मंजूरी दे दी। अब कैसा किसान आंदोलन, यह महज सियासी नौटंकी है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अखिलेश और टिकैत प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ खड़े नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी ने दुनिया को अपना परिवार माना है, जबकि अखिलेश के लिए उनका परिवार ही दुनिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें