15 से 12 हजार की संख्या में एकत्र होते हैं। जातिगत जनगणना में इनका आंकड़ा प्रतिशत में भी नहीं आया है। इससे स्पष्ट है कि जो जातियां राजनीति में हैं उनकी तो गिनती अच्छे से हो गई। सुभासपा प्रमुख ने कहा कि जो राजनीति में नहीं हैं उनकी गणना किसी से पूछ कर लिख दी गई है। बिहार में राजभरों के साथ अन्याय हुआ है। जनगणना में त्रुटि हुई है।
ओमप्रकाश राजभर ने मुसलमानों के भाजपा के साथ आने पर कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ मुसलमानों में नफरत भरी है। भाजपा ने आयुष्मान कार्ड, निशुल्क राशन, किसान सम्मानि निधि सभी योजनाओं का लाभ दिया है। ये लाभ किसी की जाति और धर्म पूछ कर नहीं दिया गया है।