फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसुलेटर पंक्चर होने से पूरी रात ठप रही एक दर्जन से अधिक गांवों में आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
इंसुलेटर के पंक्चर हो जाने के कारण पूरी रात रानीगंज देहात फीडर के दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। ग्रामीणों को गर्मी और उमस के चलते पूरी रात परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत करनी चाही लेकिन न तो अवर अभियंता ने फोन उठाया, न ही लाइनमैनों ने इंसुलेटर ही ठीक किया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रानीगंज देहात फीडर के सुरेमनपुर दियरांचल अंतर्गत गोपालनगर गांव के निकट विद्युत लाइन के एक खंभे का इंसुलेटर पंक्चर हो जाने के कारण सोमवार की शाम से ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने जेई विनोद कुमार भारद्वाज को सूचना देनी चाही लेकिन उन्होंने उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठाया। जब लोगों ने लाइनमैन से बिजली की लाइन ठीक करने के लिए इंसुलेटर बदलने का आग्रह किया तो यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मंगलवार की सुबह लाइन ठीक किया जाएगा। इसके चलते शिवाल मठिया, गोपालनगर, मानगढ़, चाईछपरा, अधिसिझुआ, श्रीनगर, हनुमानगंज, नारायणगढ़, दुर्जनपुर, तालिबपुर, मानगढ़, जबलपुर समेत दो दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। मंगलवार को दोपहर में बिजली की आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें