एनएच31 स्थित कपुरी से गंगहरा जाने वाली सड़क मार्ग के शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संब
- फोटो : BALLIA
एनएच-31 कपूरी से गंगहरा जाने वाले मार्ग का शिलान्यास उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी मंगलवार को भूमि पूजन कर किया।
सभा को संबोधित करते हुए मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि मोदी एवं योगी सरकार का लक्ष्य है कि उनके द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। पूर्व की सरकार में बिचौलिए तक कमीशन खोरी चलती थी वह आज पूर्ण रूप से बंद है। शासन के निर्देशानुसार यह कार्य पूर्वांचल निधि से लोक निर्माण खंड द्वारा कराया जाना है। जिसकी अनुमानित लागत 151. 49 लाख और लंबाई 1.900 है। यह मार्ग करीब तीन दशक से जर्जर था। भूमि पूजन गंगहरा गांव के पंडित सुरेंद्र नाथ चौबे ने विधि विधान के साथ कराया। इस मौके पर गंगहरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, हरिगोविंद चौबे, दिनेश तिवारी, विनोद पांडेय, अंजनी कुमार सिंह, पूर्व प्रधान मुन्ना सिंह, भजुराम सिंह, अंजनी कुमार राय, धर्मेंद्र सिंह व रामजी आदि मौजूद रहे।