फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शहर में 10-12 और ग्रामीण क्षेत्रों में 6 से 8 घंटे ही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गर्मी व उमस के बीच बिजली कटौती भी बढ़ गई है। शहरों में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं, वहीं ग्रामीण इलाकों में रोस्टर से कम बिजली मिल रही है। शहर क्षेत्र में 10 से 12 और ग्रामीण क्षेत्रों में 8 से 10 घंटे ही आपूर्ति हो रही हैै। शहर के आनंद नगर, टैगोर नगर, रामदहिमपुरम, कदम चौराहा, सतनीसराय, राजपूत नेवरी आदि मोहल्लों में आपूर्ति बदहाल है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों की बात करें तो बैरिया में भी लगातार बिजली फाॅल्ट, मरम्मत और ओवरलोड के नाम पर कटौती हो रही है। उधर पूर में लगातार लो वोल्टेज की समस्या और अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। सामाजिक कार्यकर्ता बृजेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अनियमित आपूर्ति के चलते बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
पर्याप्त वोल्टेज न होने के कारण किसानों के ट्यूबवेल भी नहीं चल पा रहे हैं। गौरा मदनपुरा फीडर के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि ओवरलोड के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। रेवती में शेड्यूल से नहीं मिल रही आपूर्ति : रेवती। प्रचंड गर्मी तथा उमस के बीच लोग बिजली कटौती से तो परेशान ही हैं। बिजली नहीं रहने से पानी के पंप भी नहीं चल पा रहे। लोगों को पेयजल की किल्लत हो रही है। विद्युत उपकेंद्र के लाइन मैन मनोज सिंह ने बताया कि तीन दिनों से लाइन का शेड्यूल 13, 14 तथा 16 घंटे के करीब है। लेकिन रेवती के बारे में अभी कोई शेड्यूल निर्धारित नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

सोनवानी उपकेंद्र की हालत चिंताजनक, रात को नहीं रहते कर्मचारी : हल्दी। विकास खंड बेलहरी के सोनवानी विद्युत उपकेंद्र की स्थिति चिंताजनक है। रात में कर्मचारी नहीं रहते। जबकि ट्रिपिंग हो रही है। इस उपकेंद्र से 40 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। सोनवानी फीडर की स्थिति इतनी खराब है कि रात को कर्मचारी वहां रुकने से डरते हैं। एसडीओ रमेश कुमार ने बताया कि के 33 हजार वोल्ट लाइन में आए दिन फॉल्ट और ओवरलोडिंग के कारण बिजली ट्रिप हो रही है।
नहीं बदला गया ट्रांसफाॅर्मर : पंदह। विद्युत उपकेंद्र रतसड़ (पूर्वी फीडर) से संबद्ध कल्याण डेहरा गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर सप्ताह भर से जला हुआ है। सूचना के सप्ताह भर बाद भी दूसरा ट्रांसफॉर्मर नहीं लगा।
ग्रामीण अशोक चौहान, बलबीर, मुकेश, राजू चौहान, मुन्नीलाल चौहान, ब्रजेश यादव, सुदीप यादव, कमलेश और सूरज यादव का आरोप है कि अवर अभियंता जानबूझ कर ट्रांसफॉर्मर बदलने में हीलाहवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें