फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कटान का भय ... चक्की नौरंगा गांव को छोड़कर जा रहे लोग, आठ परिवार बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
मझौवां। चक्की नौरंगा में पिछले कुछ दिनों से गंगा नदी की कटान से आठ परिवार बेघर हो गए। बृहस्पतिवार को कटान का वेग काफी हद तक थमा रहा। इसके बाद भी पलायन का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

जलस्तर में गिरावट के कारण कटान में कमी आई है। इसके बाद भी क्षेत्र के कई हिस्सों में अब भी कटान की स्थिति बनी हुई है। कई लोग अपने घरों को छोड़कर अन्य सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
पूर्व प्रधान राजमंगल ठाकुर ने बताया कि चक्की नौरंगा की सैकड़ों परिवारों ने अपने घरों को छोड़कर रिश्तेदारों और तटबंधों पर शरण ली है। अभी भी प्रभावित परिवारों के लिए अगले कुछ महीना बेहद चुनौतीपूर्ण साबित होंगे। केंद्रीय जल आयोग गायघाट गेज पर बृहस्पतिवार की शाम 4 बजे गंगा नदी का जलस्तर 58.02 मीटर रिकॉर्ड किया गया। नदी का जलस्तर 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है। गंगा नदी लाल निशान 57.615 मीटर से ऊपर बह रही है।
विज्ञापन

पलटप्रवाह से एनएच-31 पर बढ़ा दबाव : गंगा नदी में पलटप्रवाह से राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर दबाव बना हुआ है। फ्लड फाइटिंग के तहत बाढ़ विभाग की प्लास्टिक की बोरी में मिट्टी भरकर नदी किनारे बिछा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें